पंजाब: पत्नी और बेटी पर हथौड़े से हमला कर आरोपी हुआ फरार

आर जे न्यूज़-

लुधियाना के शेरपुर कला इलाके में शुक्रवार सुबह हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने हथौड़ा मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बेटी को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी आत्महत्या करने दोराहा नहर पहुंच गया।पता चला कि 21 फरवरी को आरोपी की बेटी की शादी होने वाली थी।

आरोपी इसी बात से परेशान रहता था कि इकलौती बेटी की शादी के बाद वह अकेला हो जाएगा। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। जानकारी के अनुसार, शेरपुर कला इलाके के रहने वाले स्वर्ण सिंह ने शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी और बेटी पर हथौड़ा से हमला कर दिया।

हमले में आरोपी की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद बेटी को घायल छोड़कर आरोपी घर से आत्महत्या करने के लिए निकल गया दोराहा नहर पर जाकर उसने अपने भतीजे गुरप्रीत सिंह को फोन किया और उसे कहा कि सब खत्म हो गया है।इसके बाद गुरप्रीत उसके घर पहुंचा।

घर के बाहर ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर गुरप्रीत ने देखा कि उसकी चाची मृत पड़ी थी वहीं चचेरी बहन राजदीप कौर गंभीर रूप से घायल थी। राजदीप कौर को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं आरोपी स्वर्ण सिंह का स्कूटर और मोबाइल दोराहा नहर के किनारे से मिला है, लेकिन आरोपी का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More