बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज आए कानपुर देहात

आर जे न्यूज़-

कानपुर देहात-: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जनपद के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह आदि कलेक्टेªट सभाकक्ष में जनपद जनपद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप टेन सूची में सम्मिलित तथा मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन को लेकर जनपद में 1 दिन के लिए जिलाधिकारी लक्ष्मी कटियार, एसपी शैया सिंह, सीडीओ प्राची देवी, सीएमओ शिफा परवीन, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा खुशी सचान, उप जिलाधिकारी डेरापुर अंशिका गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डेरापुर नैशी भदौरिया, कार्यक्रम अधिकारी आकांक्षा, बेसिक शिक्षा अधिकारी ईशा देवी, जिला विद्यालय निरीक्षक मेघा सचान, जिला समाज कल्याण अधिकारी स्वाती मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी आयुशी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर स्वाती गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर मनस्वी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सेजल चैरसिया के पदों पर दायित्व का निर्वहन कराए गए को लेकर जहां मेधावियों की सराहना की गई वही 15 बच्चों को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रमाण पत्र देकर तथा 11-11 सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया |

कार्यक्रम के पूर्व सभागार कक्ष के प्रवेश गेट पर बनाई गई नारी सशक्तिकरण, निर्वाचन की रंगोली का अवलोकन भी किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान, विधायक प्रतिभा शुक्ला,  जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय आदि जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

सचिन अग्निहोत्री कानपुर देहात

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More