यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस चौकी से 300 मीटर दूरी पर झाडियों में मिला महिला का शव

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज आगरा

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर दूरी पर शनिवार सुबह महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। महिला की हत्या के बाद शव को केरोसिन डालकर जलाया गया है और यमुना एक्सप्रेस वे के पास झाड़ियों में फैंक दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार की सुबह खेतों पर आए ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे किनारे झाड़ी में महिला का अधजला शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। महिला का चेहरा और धड़ जल चुका है केवल हाथ और पैर बचे हैं जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला साड़ी पहने थी, जो जल चुकी है। एसे में पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी ले रही है।

क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया है कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे महिला का अधजला हुआ शव मिला है। शव से केरोसिन की बदबू आ रही थी। इससे आशंका है कि हत्या के बाद शव को केरोसिन डालकर जलाया गया है। सिर पर ही चोट है। पहचान मिटाने के लिए चेहरा बुरी तरह जलाया गया है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि उसके कपड़ों को इकट्ठा करके पेट और चेहरे पर रखकर केरोसीन डालकर जलाया गया है। महिला के दोनों पैरों में 3-3 बिछुए और गले में मंगलसूत्र मिला है। जिससे यह साफ है कि महिला शादीशुदा है और उसकी हत्या के बाद उसे जलाया गया है। पुलिस जांच में लगी है।

विष्णुकांत शर्मा वरिष्ठ संवाददाता आगरा

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More