अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविन्द जोशी का मुंबई के नानावती अस्पताल में हुआ निधन

आर जे न्यूज़-

गुजराती सिनेमा के चर्चित निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता अरविंद जोशी का शुक्रवार सुबह यहां नानावती अस्पताल में निधन हो गया। अरविंद के बेटे शरमन जोशी भी अभिनेता हैं और हिंदी सिनेमा में पिछले दो दशक से सक्रिय हैं। उनके दामाद रोहित रॉय ने टेलीविजन में काफी नाम कमाया है।

अरविंद जोशी अपने समय के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा के समधी थे। जानकारी के मुताबिक अरविंद जोशी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। उम्र से जुड़ी तकलीफों के चलते घर पर उनका इलाज न हो पाया तो उन्हें मुंबई के मशहूर नानावटी अस्पताल में दाखिला कराया गया।

चिकित्सकों के मुताबिक उनके अंगों ने धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया था। उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भी रखा गया। लेकिन, शुक्रवार की सुबग उन्होंने प्राण त्याग दिए। अरविंद जोशी के परिवार में उनकी पत्नी और दो संतानें शरमन और मानसी हैं।

मानसी का विवाह चर्चित टीवी व फिल्म अभिनेता रोहित रॉय से हुआ। जबकि शरमन की शादी प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई है। अरविंद जोशी ने हिंदी फिल्मों ‘शोले’ और ‘इत्तेफाक’ आदि में भी काम किया। उनका भरा पूरा परिवार रहा है और जोशी परिवार के कई दूसरे सदस्य भी फिल्मों व टीवी में सक्रिय रहे हैं।

जोशी के परिजनों के मुताबिक चर्चित केतकी दवे भी उन्हीं के परिवार से हैं। अभिनेता सरिता जोशी भी उनके निकट संबंधियों में शामिल हैं। अरविंद जोशी ने अपना करियर गुजराती रंगमंच से शुरू किया और फिर धीरे धीरे उन्होंने फिल्मों में प्रवेश किया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More