कर्पूरी ठाकुर पिछड़ो के सच्चे हितैषी थेः चेयरमैन कुंतल

-पूर्व मुख्यमंत्री जननायक की सविता समाज ने मनाई जयंती

सौंख। राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के तत्वाधान में जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सविता समाज के लोगों ने उनके बताये गये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी समाज के लोगों ने ली।

रविवार को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच द्वारा आयोजित जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 97 वी जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके आदर्शो पर चलने के लिए समाज के लोगों को सकल्पित किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ भाजपा के प्रदेश सदस्य लकी प्रसाद कमल व चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने संयुक्त रूप से किया। लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित की श्रद्धाजंलि।

भाजपा के प्रदेश कार्यकाररिणी सदस्य लकी प्रसाद कमल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीब और मजदूरों के मसीहा थे। उनके द्वारा पिछड़ो और अति पिछड़ों के हितों में लड़ाई लड़ी। वे बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सच्चे समाजवादी और पिछड़ों के हितैषी थे। उनके द्वारा आज समाज के युवा जो आरक्षण का लाभ ले रहे है ये कर्पूरी ठाकुर की देन है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने भी विचार रखे।

इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर लाल सिंह सविता, युवा संगठन जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार सैन, मोहन श्याम, डा एसके सैन, बनवारी लाल, बलवीर सिंह उर्फ बल्लो ,मोहन बाबू आर्य, दौलतराम, खैमचंद, शिवसिंह ठाकुर, दिनेश कुमार, विवके मथुरिया, मुकेश ठाकुर, पप्पू, अमर चंद ठाकुर, सौरभ ठाकुर बच्चू सिंह आदि उपस्थित थे।

 विष्णु राघव की रिपोर्ट, मथुरा

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More