मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तीन ब्लॉकों की सामूहिक विवाह विवाह योजना ब्लॉक हैरिंगटन गंज में हुई संपन्न।

मिल्कीपुर अयोध्या
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिल्कीपुर ब्लॉक, अमानीगंज ब्लाक, और हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की सामूहिक विवाह हैरिंग्टनगंज ब्लाक परिसर में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 135 जोड़ें हैरिंग्टनगंज ब्लॉक परिसर में विवाह के बंधन में बंधे। ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित किए गए विवाह कार्यक्रम में लोगों का उत्साह दिखाई पड़ा और लोगों ने अपनी सहभागिता भी दिखाई। ब्लॉक परिसर में चहल-पहल का एक माहौल दिखाई पड़ा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा उपलब्ध रहे। मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार के साथ में आगामी जीवन हेतु मंगल कामना भी प्रदान की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हैरिंग्टनगंजअमित कुमार सिंह और खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर ज्योति शर्मा भी उपलब्ध रही ।

मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह योजना में एडीओ पंचायत मिल्कीपुर विनोद कुमार सिंह और एडीओ पंचायत हैरिंग्टनगंज आदित्य यादव भी कार्यक्रम में में उपलब्ध रहे । 135 नवविवाहित जोड़ों को पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत फलदार वृक्ष और प्रत्येक जोड़ें को एक निश्चित उपहार जिसमें साड़ी पेटीकोट, पैंट शर्ट, ज्वेलरी पैकिंग ,गैस चूल्हा एक सेट पायल, एक सेट बिछिया,तीन लीटर का यूनाइटेड प्रेशर कुकर एलमुनियम की कढ़ाई, स्टील की बाल्टी, दैनिक उपयोग के बर्तन और बैग तथा फेशियल किट प्रदान की गई ।कार्यक्रम स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया था। लोगों की उपस्थिति यह बता रही थी कि लोग कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और कार्यक्रम स्थल पर विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों के खाने-पीने की भी व्यवस्था रही।इस अवसर पर अयोध्या सांसद लल्लू सिंह के प्रतिनिधि जनार्दन मौर्य, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, मिल्कीपुर विधायक प्रतिनिधि महेश ओझा, संजय सिंह, महेंद्र चौरसिया, राकेश मिश्रा, बब्बू पांडे ,विनोद कौशल,सोनू सिंह आदि लोग भी उपलब्ध रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More