पुलिस महानिदेशक का ऐतिहासिक फैसला, अब उत्तराखंड के सभी पुलिसकर्मी लगा सकेंगे प्रतीक चिन्ह
देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार एक के बाद एक कई सराहनीय फैसले ले रहे हैं। राज्य में अपराध के खात्मे के साथ ही उत्तराखंड पुलिस का आधुनिकरण उनकी पहली प्राथमिकता है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इसी क्रम में उन्होंने एक और एतिहासिक फैसला लिया है, इस फैसले के अनुसार अब प्रत्येक पुलिसकर्मी उत्तराखंड पुलिस का प्रतीक चिन्ह (मोनोग्राम) लगा सकेंगे।
विदित हो कि इससे पहले दरोगा स्तर से ऊपर के अधिकारी ही पुलिस का मोनोग्राम लगा सकते हैं।
वहीं अब उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक से आरक्षी तक सभी पुलिसकर्मी कमीज के बायें बाजू पर उत्तराखंड पुलिस का प्रतीक चिन्ह (मोनोग्राम) धारण कर सकेंगे।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं। इससे पूर्व केवल निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के कर्मी ही प्रतीक चिन्ह (मोनोग्राम) लगा सकते थे। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि क्योंकि यह उत्तराखंड पुलिस का प्रतीक चिन्ह है, इसलिए इसे प्रत्येक पुलिसकर्मी लगा सकता है। इससे पुलिस बल में एकरूपता भी आएगी।
Comments are closed.