15 दिवसीय यूपी महोत्सव लखनऊ में जारी – मधुर ने बिखेरा जलवा

लखनऊ: प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में गत 24 दिसम्बर 2020 से 7 जनवरी 2021 तक सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में कोविड 19 के नियमों के तहत आत्म निर्भर भारत का विकसित उत्तर प्रदेश थीम संग 13 वें यूपी महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव में एक तरफ जहां प्रदेश के विभिन्न कलाकारों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं विभिन्न सामानों की दुकानें भी लोगों

के आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।
अम्बेडकरनगर जनपद की प्रसिद्ध तहसील टाण्डा के हंसवर थानाक्षेत्र निवासी मुकेश कुमार प्रजापति विभिन्न कलाओं में निपुण हैं। श्री मुकेश को उनके उपनाम मधुर से देश ही नहीं विदेशों में भी पहचाना जाता है। बाँसुरी वादन व कविताओं के माध्यम से जहां मधुर को निपुणता प्राप्त है वहीं चित्रकारी की कला गज़ब की है। याद दिलाता चलुंकि मधुर ने हाल ही में नेपाल में आयोजित अंतरार्ष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी कला का लोहा मनवाते हुए उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्किI पूरे देश का सर बुलन्द किया था।

13 वें यूपी महोत्सव में कोविड – 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भव्य महोत्सव जारी है जिसमें नववर्ष की पूर्व संख्या पर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार मधुर ने बाँसुरी वादन कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधुर की कलाओं की जमकर सराहना हुई।

यूपी महोत्सव आगमी 07 जनवरी तक जारी रहेगा। उक्त जानकारी प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने एक प्रेसवार्ता में दी है। ज्ञान चन्द राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता लखनऊ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More