मां-बाप के रोज रोज के झगड़े से परेशान किशोरी घर से भागी

 गोरखपुर के पादरी बाज़ार स्थित शताब्दीपुरम कॉलोनी की 15 वर्षीय किशोरी अपने मां-बाप से नाराज़ होकर घर से चली गई थी। वह मां-बाप के रोज-रोज के झगड़ों से परेशान हो गई थी। 4 दिसंबर को स्कूल के लिए निकली लेक़िन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने जब खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चलने तो पुलिस को सूचना दी। पादरी बाज़ार चौकी इंचार्ज सुनील गुप्ता ने किशोरी की तलाश में जुट गए। इस दौरान कॉल डिटेल के आधार पर किशोरी के सहपाठियों से भी पूछताछ की लेक़िन कुछ जानकारी नहीं मिली।

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि किशोरी अपने घर से कुछ रुपये लेकर अकेले ही निकली औऱ इधर-उधर विचरण कर रही थी। इन दौरान वह कानपुर, दिल्ली गई फ़िर गोरखपुर लौटी लेक़िन घर नही आई, पुनः फ़िर गर्ल्स हॉस्टल वाराणसी गई,जहाँ पर रुकी थी। पैसा ख़त्म होने पर हॉस्टल वालों ने फ़ोन कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद शाहपुर पुलिस ने वाराणसी जाकर लड़की को बरामद किया।

 किशोरी को गोरखपुर लाकर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करा कर बयान लिया,जिसके बाद आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया। सोमवार को विधिक कार्यवाही एवं परिजनों के कॉउंसलिंग तथा किशोरी के रजामंदी के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More