अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

महोबा 26 दिसंबर। एटा में अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गयी मारपीट के विरोध में बार एसोशिएसन के अधिवक्ताओं द्वारा राज्य पाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।
राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं का कहना है, कि एटा में राजेन्द्र शर्मा के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता की गयी तथा अधिवक्ता को उनके आवास से घसीट कर मारपीट करते हुए कोतवाली ले गये।

अधिवक्ताओं ने राज्य पाल से मांग की है कि सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में विरोध दर्ज कराया है। इस मौके पर शिवनारायण खरे, सुनील द्विवेदी, केदारनाथ सक्सेना, विनोद साहू, धमेन्द्र यादव, ब्रजेन्द्र द्विवेदी, रवीन्द्र उपाध्याय, कृष्ण गोपाल सुल्लेरे, भारत सिंह यादव, मो0 शाकिर, राजकुमार संदीप पाण्डेय समेत समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय जजमेंट के लिए महोबा से काजी आमिल की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More