कानपुर देहात में हाईवे पर ट्रक और बस में हुई जोरदार भिड़ंत, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल

कानपुर देहात –: जनपद कानपुर देहात में आज सुबह के समय एक बड़ा हादसा हो गया |दरअसल राजस्थान से बिहार जा रही शताब्दी बस कानपुर देहात के सिकंदरा में हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई| हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए| इसमें 3 बच्चे और 2 महिलाएं बताई बताई गई है| जानकारी के मुताबिक सभी घायल बिहार के रहने वाले हैं| सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| मंगलवार की सुबह राजस्थान के भिवाड़ी जिले से शताब्दी ट्रैवल्स की बस औरंगाबाद बिहार के लिए निकली थी | मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे बस सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे से गुजर रही थी | बिरहाना चौराहे से गुजरने के बाद हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रही बस सीधे टकरा गई|

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार  मच गई| यात्रियों में बिहार के रोहतास निवासी अन्नू और उनकी पुत्री सलोनी शोभा माता राजेश्वरी छोटी बहन निक्की और भांजे अनुष्का घायल हो गई| कैमूर निवासी गुप्तनाथ गुप्ता, उनका बेटा राहुल कृष्णा तथा भोजपुर जनपद के विपलेश कुमार, बिहार बक्सर जिले के चंदन कुमार घायल हुए हैं | बस चालक राजस्थान सीकर जिला निवासी मूलचंद तथा सहचालक गोपाल घायल हो गया| राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को सिकंदरा सीएचसी भेजा| तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया| थाना प्रभारी राम बहादुर पाल ने बताया है कि सभी घायल बिहार के रहने वाले हैं |और सुरक्षित यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है|

सचिन अग्निहोत्री कानपुर देहात

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More