यूपी के सीएम की महिलाओं को बड़ी सौगात

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ शुक्रवार को प्रदेश के 97,663 स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों को ₹445.92 करोड़ की पूंजीकरण धनराशि का हस्तांतरण करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम में योगी आदित्यानाथ ने कहा यह धनराशि सीधे समूहों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएंगी। कार्यक्रम में प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह और राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की उपस्थित भी रहेंगे।

आपको बता दें कि, महिलाओं को आर्थिक स्वावलम्बन प्रदान करने के उद्देश्य से योगी सरकार द्वारा बीते साढ़े तीन वर्षों में अनेक नीतिगत प्रयास किए गए हैं। स्वयं सहायता समूह इस दिशा में महत्वपूर्ण आधार बन कर उभरी हैं। प्रदेश में 3,93,447 स्वयं सहायता समूहों से करीब 45,24,640 परिवारों को बड़ा आर्थिक सम्बल प्राप्त हुआ है। अब तक करीब 67 हजार समूह सदस्यों द्वारा 1 करोड़ 28 हजार स्कूल गणवेशों का निर्माण किया गया है, जिससे लगभग 100 करोड़ से अधिक की आमदनी हासिल हुई।

आने वाले समय में, महिलाएं स्वयं सहायता समूहों द्वारा 1,141 उचित दर की दुकानों का संचालन किया जा सकता है, तो 52,981 अंगनब 7 केंद्रों में इन्हीं समूहों द्वारा सूखे राशन का वितरण भी किया गया। योगी सरकार करीब 58 हजार ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सखी की नियुक्ति कर रही है, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को वरीयता दी गई है। यही नहीं, 7,213 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सामुदायिक शौचलयों का संचालन भी हो रहा है। ज्ञान चन्द राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता लखनऊ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More