हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली “फेसबुक क्वीन किरण यादव” गिरफ्तार

बिहार की किरण यादव सोशल मीडिया पर अक्सर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करती रहती हैं। उन्हें अब राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यादव पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरने वाली किरण यादव ने पिछले दिनों अपने अकाउंट से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट की थी और इसे लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इस पर पुलिस ने उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

भगवान राम और दशरथ पर की थी टिप्पणी

पिछले दिनों यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह भगवान राम, उनके पिता दशरथ और माता सीता के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिख रही थी। वीडियो में वह राजपूतों के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी करती नजर आई थीं। इसे लेकर उन पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था।

किरण के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत में कहा गया है कि उक्त महिला द्वारा धार्मिक, सांप्रदायिक एवं जातिगत भवनाओं/ सौहार्द को बिगाड़ने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया गया और फिर इसे वायरल किया गया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More