कोविड -19 को लेकर महोबा प्रशासन सख्त

0

नाला निर्माण कार्य मानक के अनुसार करे : कमिश्नर

Mahoba administration strict about Kovid-19

महोबा। चित्रकूट धाम मण्डल के कमिश्नर गौरव दयाल ने जिला अस्पताल के नजदीक हो रहे नाला निर्माण को देखा और चैंबर का भी निरीक्षण किया। जिम्मेदारों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार किया जाये और जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान किया जाये। इतना ही नहीं कमिश्नर ने जिला अस्पताल में जो निर्माण कार्य कराया जा रहा है उसका भी घूम-घूम कर निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराये जाने के निर्देश दिये।

इसके अलावा कमिश्नर ने जिला अस्पताल वार्डो का भी निरीक्षण किया और वार्डो में व्यवस्थाए बेहतर रखने के साथ सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिये गये है। कमिश्नर के निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों में हड़कम्प देखा गया। बताते चले जिला अस्पताल परिसर व वार्डो में जरा सी बारिश में जल भराव हो जाता था इसका स्थायी समाधान करने व जल भराव की समस्या का निदान करने के लिये कमिश्नर ने निरीक्षण कर जिम्मेदारों के पेंच कसे है

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More