कोविड -19 को लेकर महोबा प्रशासन सख्त

0
कमिश्नर ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Mahoba administration strict about Kovid-19

महोबा। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल परिसर में जल भराव हो जाने की समस्या का निदान कराने के निर्देश दिये इसके अलावा इमरजेन्सी कक्ष में व गेट पर जल भराव हो जाने से मरीजों व तीमारदारों को हो रही परेशानियों का स्थाई समाधान कराने के निर्देश दिये।

इमरजेन्सी के पास जल भराव का निदान कराने के लिये कराये जा रहे निर्माण कार्य का भी कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है निर्देश दिये कि कार्य बेहतर ढंग से कराया जाये जिससे जल भराव की समस्या से जनता को निजात मिल सके। कमिश्नर के साथ डीएम अवधेश कुमार तिवारी के अलावा प्रशासनिक अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के सीएमओं व सीएमएस मौजूद रहे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More