उन्नाव को किया गया सैनिटाइज्ड , नगर की अधिकांश गलियों को छोड़ दिया

0

शुक्लागंज संवाददाता। उन्नाव जिलाधिकारी ने 3 दिन के लॉकडाउन के दौरान आदेश अनुसार पूरे जिले में ऑफिस, दफ्तर समेत सभी जगह से सैनिटाइजेशन व चूना छिड़काव का कार्य अधिकांश जगह किया जा रहा है। इसको देखते हुए गंगाघाट में भी सैनिटाइजेशन किया जाना था। जिसको देखते हुए पालिका ने गंगाघट में सैनेटाइजेशन के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है।

नगरपालिका जहां दिखावे के लिए प्रमुख मार्गों पर ही सैनिटाइजेशन का कार्य किया है। और साथ ही नगर के अधिकांश गलियों को छोड़ दिया है । साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी अधिकांश गलियों मैं सैनिटाइजेशन व चूना छिड़काव नहीं किया गया है।
इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रीय लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि नगर की तमाम ऐसी गलियां है जहां पर सैनिटाइजेशन का कार्य आज तक हुआ ही नहीं है। एक ओर जहां जिलाधिकारी ने 3 दिन के लॉक डाउन में सैनिटाइजेशन का कार्य करने का आदेश दिया था। तो वहीं गंगाघाट नगर पालिका उनके आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है।
ऐसी स्थिति में अब तक नगर की अधिकांश गलियों में सैनिटाइजेशन न होने के पीछे लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि हमारी ही गली क्यों छोड़ दी गई । और वहीं शुक्लागंज के प्रेम नगर इंद्रा नगर समेत नगर के अधिकांश हॉटस्पॉट की गलियां भी छोड़ दी गई हैं। और पालिका क्षेत्र की बात की जाए तो एक बार भी अधिकतर वार्ड 3 की कुछ गलियों समेत अधिकांश जगह सैनिटाइज नहीं किया गया है। जबकि शासन द्वारा महामारी को देखते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य करने का आदेश दिया गया है।
सैनिटाइजेशन को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। जिसके चलते क्षेत्र की जनता मैं पालिका के भेदभाव पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
केवल प्रमुख मार्गो पर ही हो रहा सैनिटाइजेशन
गंगा नगर पालिका द्वारा केवल मुख्य मार्गो पर ही पालिका कर्मियों द्वारा सैनिटाइजेशन व चूने का छिड़काव देखा गया। साथ ही पालिका कर्मियों ने मुख्य मार्गो की दुकानों व घरो को सैनिटाइजेशन किया है । इसके अलावा नगर की अधिकांश गलियों में के चौराहों पर ही चूना छिड़काव बाहर ही दिखाई दिया। गलियों के अंदर चूना छिड़काव नहीं किया गया है।
इस मामले में गंगाघाट नगर पालिका अधिशासी सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि जिन वार्डो व गलियों में सैनिटाइजेशन व चूना छिड़काव का कार्य नहीं हुआ है उनको कराया जाएगा।

 

मयंक राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता उन्नाव

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More