मेरठ: बीवी के प्रेमी का मर्डर करने वाले सनकी कातिल की कहानी! बीड़ी पी, तमंचे ताने और फिर दी गिरफ्तारी

राष्ट्रीय जजमेंट

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ के रामराज कस्बे में हुए सुनील गाबा हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रदीप धीमान आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। भरे बाजार में दिनदहाड़े सुनील की गोली मारकर हत्या करने वाले प्रदीप धीमान की गिरफ्तारी काफी फिल्मी अंदाज वाली रही। गिरफ्तारी से पहले सुनील ने गन्ने के खेत में पुलिस पर दो तमंचे तान दिए और घंटों तक ये हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद उसने पहले पानी पिया, फिर बीड़ी पी और बाद में खुद ही पुलिस की गाड़ी में जाकर बैठ गया।
सुनील गाबा की हत्या के बाद फरार चल रहे प्रदीप धीमान को पुलिस ने मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में घेर लिया। खेत में छिपे प्रदीप ने पुलिस को देखते ही दो तमंचे निकाल कर तान दिए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाते हुए कहा कि वह आत्मसमर्पण कर दे, कानून उसकी मदद करेगा और उसके परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
काफी देर तक पुलिस और आरोपी के बीच बातचीत होती रही। उसने पुलिस के ऊपर भी उत्पीड़न के आरोप लगाए। इसके बाद प्रदीप ने पुलिस से पानी मांगकर पिया और फिर बीड़ी पी। आखिर में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर उसने हथियार नीचे रख दिया। बीड़ी खत्म करने के बाद वह खुद गाड़ी में बैठ गया और पुलिस उसे थाने ले गई।

सुनील ने तीन तमंचों से चलाई गोली
इससे पहले बुधवार को दोपहर करीब 1:35 बजे प्रदीप ने सुनील उर्फ गाबा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रदीप ने सुनील को बीच बाजार रोका और दो तमंचों से उसके ऊपर फायर किए। पहली गोली सुनील की कमर में लगी और दूसरी सिर में। इसके बाद उसने थैले से तीसरा तमंचा निकाला और फिर से सुनील को गोली मारी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील की हत्या के बाद प्रदीप ने ललकार कर कहा कि कोई और है तो आ जाए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More