‘देश की एकता को खत्म कर रहे राहुल गांधी’, CM Yogi बोले- उन्हें देश वासियों से मांगनी चाहिए माफी हैं।

राष्ट्रीय जजमेंट

संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के दौरान अपनी विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘भारत विरोधी अलगाववादी समूहों के नेता’ बनने की ओर बढ़ रहे हैं। योगी ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भारत विरोधी अलगाववादी समूह के नेता बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि इनका एकमात्र लक्ष्य भारत की एकता, अखण्डता और सामाजिक समरसता को छिन्न-भिन्न करके देश को गृह युद्ध की ओर धकेलना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र विरोधी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करने वाली और पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी कर उसका बड़ा हिस्सा मुसलमानों को सौंपने वाली कांग्रेस के युवराज अब देश से आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि किंतु, राहुल गांधी को समझ लेना चाहिए कि इस देश में जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता है, उनकी यह विभाजनकारी मंशा सफल नहीं होने पाएगी। ‘हम भारत के लोग’ कांग्रेस सहित सभी राष्ट्र‌ विरोधी ताकतों के विरुद्ध एकजुट हैं।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में NDA सरकार शोषित, पीड़ित और वंचित के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश में विभाजन के बीज रोपने का प्रयास निंदनीय है। उन्हें इसके लिए देश वासियों से माफी मांगनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के सिख प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सिख समुदाय के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के खिलाफ बुधवार को 10 जनपथ के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए और तख्तियां लेकर विज्ञान भवन से मार्च करते हुए गांधी के आवास 10 जनपथ की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More