भाजपा का तंज, 5 दिन बाद भी ओल्ड राजेन्द्र नगर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे आतिशी और सौरभ भारद्वाज

राष्ट्रीय जजमेंट

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा है दिल्ली सरकार की कोचिंग इंस्टीट्यूट रेगुलेशन एक्ट लाने की घोषणा महज एक छलावा। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने प्रेस वार्ता का संचालन करते हुए कहा की यह खेदपूर्ण है की केजरीवाल सरकार आवश्यक गाइडलाइंस ला कर कोचिंग इंस्टीट्यूट समस्या का फौरी समाधान करने के बजाए सुझाव मांगने के खेल में और समाधान प्रक्रिया को ईवेंट बनाने में लग गई हैदिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा की दस साल पूर्व भी यह एक्ट उतना ही आवश्यक था जितना आज है और इसी के साथ दिल्ली को पी.जी. रेगुलेशन एक्ट की भी उतनी ही जरूरत है क्योंकि यह दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए मामले हैं। अन्य राज्यों से पढ़ने के लिए दिल्ली आने वाले छात्र उतने ही असुरक्षित वातावरण में रहने को भी बाध्य हैं जैसे में पढ़ने को। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह खेदपूर्ण है की दस साल तक सोते रहने वाली सरकार आज जब जागी है तो ओचक घोषणाएं करके शनिवार को दिल्ली में सरकारी विभागों की लापरवाही से हुई तीन छात्रों की मौत की जिम्मेदारी जवाबदेही से बचना चाह रही है।जलबोर्ड द्वारा की सीवर सफाई ना होना हो, फायर सर्विस द्वारा बिना बेसमेंट का वास्तविक उपयोग जांचे राव इंस्टीट्यूट भवन को एन.ओ.सी. देना हो, नगर निगम की नालियों पर अतिक्रमण रोकने की विफलता हो, नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेसिक स्वास्थ्य निरिक्षण न करना हो सबके लिए आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली सरकार एवं नगर निगम हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली के मास्टर प्लान 2041 में यह प्रस्तावित है की सभी कोचिंग इंस्टीट्यूट को दिल्ली के वाणिज्यिक क्षेत्रों मे स्थान्तरित किया जाये। काश दिल्ली सरकार समय पर जाग कर इनके स्थानांतरण की प्रक्रिया पर कुछ काम करती तो अब तक कोई स्थाई समाधान निकल सकता था। आतिशी जलबोर्ड, फायर सर्विस एवं अर्बन डेवलपमेंट तीनों विभागों की मंत्री हैं और नैतिक रूप से उनकी जिम्मेदारी हैं, बेहतर होता वह इधर उधर अधिकारियों पर दोषारोपण करने के जिम्मेदारी स्वीकार कर इस्तीफा देतीं।सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल सरकार बिना सुरक्षा मानकों के चल रहे इन कोचिंग सेंटरों एवं पी.जी. मामले और छात्रों के प्रति कितनी संवेदनहीन है उसका प्रमाण है की अन्य राज्यों में दुर्घटना होने पर वहाँ भागे जाने वाले मंत्री सुश्री आतिशी एवं सौरभ भारद्वाज दुर्घटना के 5 दिन बाद भी आज तक ओल्ड राजेन्द्र नगर जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं। सौरभ भारद्वाज के एक पुराने विडिओ को पत्रकार वार्ता में चला कर श्री सचदेवा ने कहा की नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता भारद्वाज कहते थे की हमे नगर निगम सौंपें हम दिल्ली का काया कल्प कर देंगे, आज नगर निगम में “आप” की सत्ता के 20 माह बाद साफ दिखाई रहा है की कैसा काया कल्प हुआ है। इस मानसून में बरसाती पानी 12 जीवन लील चुका है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मांग करती है की सबसे पहले दिल्ली सरकार कोचिंग सेंटरस के लिए अस्थाई सुरक्षा गाइडलाइंस लाये और साथ ही मास्टर प्लान 2041 के प्रस्एतावों को समझते हुए कोचिंग सेंटर एवं पी.जी. स्थाई रेगुलेशन एक्ट लाने पर काम करे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More