गुजरात में पिछले 7 महीनों में पाइप्ड गैस कनेक्शन की संख्या में हुई बढ़ोतरी, आंकड़ा देख हो जाएंगे हैरान

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य पर्यावरण अनुकूल नीतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2070 तक देश में नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने की दिशा सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। इसके लिए गुजरात का एक प्रयास घरेलू और औद्योगिक आवश्यकताओं में प्राकृतिक गैस के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देना भी है। उल्लेखनीय है कि गुजरात के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।पिछले 7 महीने में गुजरात में बढ़ी पौने लाख PNG उपभोक्ताओं की संख्याकेन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 से फरवरी, 2024 तक गुजरात में पीएनजी कनेक्शन में पौने दो लाख की वृद्धि दर्ज की गई है। गुजरात में 31 जुलाई, 2023 तक घरेलू पीएनजी कनेक्शनों की संख्या 3,078,162 थी, जो 29 फरवरी, 2024 में बढ़कर 3,253,175 तक पहुंच गई है। इन सात महीनों में 5.6 फीसदी की वृद्धि के साथ कुल 1,75,013 कनेक्शन की वृद्धि हुई है, जो घरेलू खपत में एक उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाती है।गुजरात के ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स मंत्री श्री कनुभाई देसाई ने इस विषय पर कहा, ”प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने देश में सबसे पहले जलवायु परिवर्तन विभाग की शुरुआत की और देश की सबसे पहली सौर नीति को लागू किया। उनके ये प्रयास पर्यावरण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता के उत्कृष्ट उदाहरणों में से एक हैं। अब प्रधानमंत्री जी ने हमें 2070 तक नेट ज़ीरो का लक्ष्य दिया है। हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई उनके इसी लक्ष्य को हासिल करने की दिशा बड़े कदम उठा रहे हैं। यह हमारे प्रयासों का ही परिणाम है कि पिछले 7 महीनों में गुजरात के घरों में PNG कनेक्शन की संख्या 2.5 लाख बढ़ गई है। इतना ही नहीं, वाणिज्यिक और औद्योगिक गैस कनेक्शनों की संख्या में भी गुजरात देश में पहले स्थान पर है।”व्यावसायिक और औद्योगिक पीएनजी कनेक्शन में गुजरात देश में शीर्ष परव्यावसायिक और औद्योगिक पीएनजी कनेक्शन की संख्या के मामले में गुजरात देशभर में शीर्ष स्थान पर है। वर्तमान में गुजरात में 23,445 व्यावसायिक तथा 5786 औद्योगिक पीएनजी कनेक्शन है। यह संख्या बाकी के राज्यों के मुकाबले काफी अधिक है।औद्योगिक पीएनजी कनेक्शन (शीर्ष पांच राज्य)1. गुजरात : 5,7862. उत्तर प्रदेश : 32703. हरियाणा : 22594. दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र): 19195. राजस्थान : 1691व्यावसायिक पीएनजी कनेक्शन (शीर्ष पांच राज्य)1. गुजरात : 23,4452. महाराष्ट्र : 48173. दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र): 39654. उत्तर प्रदेश : 26445. असम : 1391गुजरात के सभी जिलों में पीएनजी नेटवर्कआज गुजरात के सभी जिलों में पीएनजी नेटवर्क को सफलतापूर्वक पहुंचा दिया गया है। गुजरात सरकार के सार्वजनिक उपक्रम गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (GSPC) के स्वामित्व वाली गुजरात की अग्रणी कंपनी गुजरात गैस लिमिटेड (GGL) के पाइपलाइन नेटवर्क में पिछले 10 वर्षों में 158 फीसदी की वृद्धि हुई है। मार्च, 2014 में GGL का नेटवर्क 13,517 किलोमीटर था, जो मार्च, 2024 में बढ़कर 34,832 किलोमीटर तक पहुंच गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More