आगरा में 15580 मतदाता घर से डाल सकेंगे वोट, जानें आगरा में चुनावी व्यवस्था

133

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

 

लोकसभा चुनाव में आगरा में 504 ऐसे मतदाता मतदान करेंगे जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। वहीं 85 से 100 साल उम्र के 15076 मतदाता हैं। इन सभी मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। 100 साल से अधिक उम्र के सबसे ज्यादा 357 मतदाता आगरा सीट और 147 फतेहपुर सीकरी सीट से हैं।

आगरा में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। कुल मतदाता 35.51 लाख हैं। आगरा की सीट में जलेसर भी शामिल है। जलेसर में 3 लाख मतदाता हैं। इसके अलावा एत्मादपुर, आगरा छावनी, दक्षिण और उत्तर क्षेत्र में कुल 17.57 लाख मतदाता हैं। जिनमें महिलाओं की संख्या 8,06,837 लाख और पुरुष 950105 लाख हैं। थर्ड जेंडर 98 है।

फतेहपुर सीकरी सीट में ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17.94 लाख है। 9,69,964 लाख पुरुष और 8,24,729 लाख महिलाएं हैं। इनके अलावा 54 थर्ड जेंडर हैं।

आगरा सीट पर 550 मतदान केंद्र और 1760 मतदेय स्थल हैं। इनके अलावा जलेसर में 365 मतदेय स्थल हैं। फतेहपुर सीकरी में 1181 मतदान केंद्रों पर 1935 मतदेय स्थल हैं। आगरा में 18 जोनल और 128 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। फतेहपुर सीकरी में 40 जोनल और 236 सेक्टर मजिस्ट्रेट हैं। जिले को 58 जोन और 364 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 48021 मतदाता हैं। आगरा सीट पर 21343 और फतेहपुर सीकरी सीट पर 26678 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके अलावा 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। जिनकी संख्या 6.81 लाख से अधिक है। 20200 दिव्यांग मतदाता हैं। फतेहपुर सीकरी सीट पर दिव्यांग 13 हजार हैं जबकि आगरा सीट पर 7193 मतदाता दिव्यांग हैं।

जिले में 616 मतदान केंद्रों के 1210 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। पूर्व में यहां चुनाव के दौरान हिंसा हो चुकी है। चुनाव प्रभावित करने के प्रयास हुए हैं। ऐसे मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। सबसे ज्यादा संवेदनशील मतदेय स्थल फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में हैं। जिनकी संख्या 786 है। आगरा सीट पर 424 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं।

लोकसभा चुनाव के नामांकन कलेक्ट्रेट में होंगे। आगरा सीट के लिए एडीएम सिटी न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। जबकि फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशियों का नामांकन जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में होगा। आगरा सीट के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी नवीन कृषि उत्पादन मंडी परिषद शाहदरा से होगी। फतेहपुर सीकरी सीट के मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां खेरागढ़ स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति से रवाना होंगी। यहीं स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। मतदान संपन्न होने के बाद मंडी में ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट जमा होंगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More