संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रामीण भारत बंद

276

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

 

आगरा: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद के चलते ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों पर नहीं निकले किसान। केंद्र सरकार के प्रति किसानों का आक्रोश दिखा। जो किसान की बात करेगा वही देश पर राज करेगा जैसे तमाम नारों को लेकर किसान उत्तेजित दिखे। किसानों ने अपने-अपने गांव में चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों पर चर्चा की। अब तक चाय पर चर्चा होती थी लेकिन किसानों ने गुड़, दूध पीकर चर्चा की। गांव का दूध शहर की ओर नहीं गया। जनपद आगरा में जगह-जगह ग्रामीण भारत बंद को लेकर चर्चा हो रही है। देश की आजादी के बाद दूसरी बार ग्रामीण भारत बंद हुआ सफल। अंग्रेजी हुकूमत में ग्रामीण भारत बंद हुआ था। अब भाजपा शासन में सफल ग्रामीण भारत बंद हुआ है। किसानों ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून हमारा जन्मसिद्ध अधिकार इसे लेकर ही रहेंगे।

भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा ग्रामीण भारत बन्द का आवाहन किया गया था जनपद आगरा में जगह-जगह ग्रामीण भारत बन्द की सफलता पर चर्चा होती रही जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया के निवास गढ़ी वृंदावन पर चौपाल लगाकर किसानों ने आपस में चर्चा की इस दौरान आपने चाय पर चर्चा सुनी होगी यहां पर गुड दूध पीकर किसानों ने चर्चा की तमाम किसानों ने कहा की किसान अपनी जायज मांगों को लेकर किसान दिल्ली की ओर आ रहे हैं उन्हें नहीं रोका जाए।

चौपाल में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, जिला महासचिव कृपाल सिंह फौजदार, श्यामवीर सिंह चाहर, तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महाराज सिंह जसावत, किसान नेता द्वारिका प्रसाद यादव, सौदान सिंह प्रधान, साहब सिंह यादव, दिनेश लवानिया, मुन्नालाल अरेला, बेताल सिंह, प्रवेश कुमार, शेर सिंह, रामेश्वर तोमर, कृष्ण यादव, राधेश्याम कुशवाहा, मलिक यादव, देवेंद्र सिंह धाकरे, सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More