भाजपा ने उत्तराखंड इकाई के प्रमुख महेंद्र भट्ट को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड इकाई के प्रमुख महेंद्र भट्ट को आगामी राज्यसभा चुनाव में रविवार को उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व विधायक भट्ट भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की रिक्त हो रही सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे।

बलूनी का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। भट्ट वर्ष 2002 में पहली बार नंदप्रयाग से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 2017 में बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। इससे पहले उन्होंने 2002-2007 तक राज्य विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सहित विभिन्न संगठनात्मक पदों पर सेवाएं दीं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More