आगरा में बुधवार की दोपहर एक बार फिर से बीच हाईवे पर किन्नरों के दो गुटों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हाईवे पर उनके बीच जमकर मारपीट हुई जिससे हाईवे जाम हो गया। घंटों बीच सड़क हंगामा चलता रहा।
जानकारी के अनुसार एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के फाउंड्री नगर में आगरा-हाथरस मार्ग पर एक-दूसरे के क्षेत्र में नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच मारपीट होने लगी और एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। हाईवे के बीच में हंगामा होने से जाम लग गया। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा और हंगामा चलता रहा। बीते शुक्रवार की शाम को ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में भी दो गुटों में खाने पर हंगामा हुआ था। शनिवार की सुबह फिर चंदौली गुट और ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के किन्नरों में झगड़ा हुआ। चंदौली गुट के किन्नरों ने ट्रांस यमुना क्षेत्र के किन्नरों की जमकर पिटाई की। मारपीट में कई किन्नरों को चोट आई थी।
उक्त मामलों में अभी तक आगरा पुलिस बिल्कुल निष्क्रिय साबित हुई है। किन्नरों के रोजाना के झगड़ों पर अंकुश लगाने में प्रशासन पूरी तरह से विफल दिख रहा है।
Comments are closed.