आगरा में थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में किन्नरों के तीन गुटों में एक-दूसरे के क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर लड़ाई चल रही है। शुक्रवार की शाम को दो गुटों में खाने पर हंगामा हुआ। शनिवार की सुबह फिर चंदौली गुट और ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के किन्नरों में झगड़ा हुआ। चंदौली गुट के किन्नरों ने ट्रांस यमुना क्षेत्र के किन्नरों की जमकर पिटाई की। मारपीट में कई किन्नरों को चोट आई है। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि एक दूसरे के एरिया में आकर वसूली करने पर खूनी संघर्ष हुआ है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed.