नदी में मिले मानव अंग, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी है पुलिस

RASHTRIYA JUDGEMENT NEWS

बाजपुर। बाजपुर के थाना क्षेत्र केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम रम्पुराकाजी में नदी के किनारे दो मानव पैर और एक कटा हुआ पैर का पंजा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना को बीते पांच जून की रात से घायल हुई महिला से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि गांव की महिला जोगिंदर कौर पत्नी पंजा सिंह अपने घर पर सोई थी। लेकिन अगले दिन सुबह छह जून को घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन फिर भी जब महिला नहीं मिली तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना एक दिन बाद यानी बुधवार को पुलिस को दी थी। जिस पर महिला की तलाश की गई पर महिला का कहीं भी कुछ पता न चला।
इस बीच नदी के पास तीन मानव पैर मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और हत्या की आंशका के चलते आसपास के थानों की फोर्स के साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, बाजपुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, गदरपुर थानाध्यक्ष राजेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भंडारी ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पैर किसके हैं। पुलिस की टीमें बनाकर संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है साथ ही इसमें ग्रामीणों की मदद से खोजबीन जारी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More