फ़तेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ समीप हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच पुरूष, दो महिलायें और दो बच्चे शामिल हैं, जबकि अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी जहानाबाद में उपचार के लिये भेजा गया है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क दुर्घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दिया। जानकारी होते ही जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पहुंचे और मौके का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद से एक विक्रम में करीब चौदह लोग सवार होकर जहानाबाद सगाई कार्यक्रम में आ रहे थे।
जहानाबाद से कुछ ही दूरी पर अपरान्ह करीब 3 बजे चिल्ली मोड़ के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर की ऑटो से भिडन्त हो गई। घटनास्थल पर चितकार मच गई। ग्रामीणों ने हादसा की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर 9 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में अनिल पुत्र सोहनलाल 32 वर्ष, यशोदा देवी पत्नी अनिल 28 वर्ष, पल्लवी पुत्री अनिल 7 वर्ष, सौम्या पुत्री अनिल 6 वर्ष, लव पुत्र अनिल 4 वर्ष, अशरफीलाल 52 वर्ष, चालक अज्ञात 38 वर्श समेत 9 लोग शामिल हैं।
सड़क दुर्घटना की जानकारी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को मिलते ही जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक जहानाबाद पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उधर दो घायलों को गंभीर हालत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
वही सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया और सभी मृतकों के परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद एवं घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद की घोषणा की | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया एवं पूर्ण सहायता करने का आश्वासन दिया।
Comments are closed.