सन्तकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय,पौली ब्लाक प्रमुख प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा खेल संघ जिलाध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ चिकन सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत हैसर बाजार के भाजपा प्रत्याशी रिंकू मणि पत्नी नीलमणि के पक्ष में कुरमौल,बण्डा,नन्हिया,मलौली,हैसरिया,ठकुराडाडी,हरेवा सहित दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मत से जीते दिलाने के लिए लोगों से आवाहन किया।
भाजपा नेता गणेश पाण्डेय ने कहा कि नगर पंचायत हैसर बाजार की जनता का भाजपा प्रत्याशी रिंकू के पक्ष में भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार की विकास कार्यों को देखते हुए क्षेत्र की जनता पूरी तरह से कमल के फूल पर बटन दबाने का निर्णय ले चुका है। ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों की देन है आज उत्तर प्रदेश की जनता एक तरफा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने जा रहा है। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख नाथनगर दिगपाल पाल,पिंकू सिंह,सच्चिदानंद निगम,दिनेश चौधरी,महंत सिंह सैंथवार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.