आगरा में ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार को 25 हजार से अधिक घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सप्लाई बंद रहेगी। शहर में पीएनजी के 75 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। इन्हें भूमिगत पाइप लाइन के जरिए खाना पकाने के लिए गैस सप्लाई की जाती है। गेल ने पाइप लाइन मरम्मत व रखरखाव कार्य के लिए 28 अप्रैल को सुबह सात बजे से 13 घंटे का क्लोजर लिया है। मदर स्टेशन सहित पांच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) पंप भी बंद रहेंगे। जीवनी मंडी में पीएनजी व सीएनजी लाइन की मरम्मत के लिए ग्रीन गैस लिमिटिड (गेल) ने 28 अप्रैल को सुबह सात से रात 10 बजे तक सप्लाई का शटडाउन लिया है।
पीएनजी के मुख्य प्रबंधक परियोजना विनय भारद्वाज ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में 20 से 25 हजार घरों में सप्लाई बाधित रहेगी। जीवनी मंडी में गेल कर्मी लाइन पर काम करेंगे। इस दौरान ताजगंज से लेकर बरौली अहीर, ईदगाह और मधु नगर तक 50 से अधिक कालोनियों में गैस की सप्लाई नहीं होगी। मदर स्टेशन सहित यमुना फिलिंग स्टेशन, झलक किशोरी फिलिंग स्टेशन और मैट्रो फिलिंग स्टेशन भी बंद रहेंगे। इन स्टेशनों की क्षमता प्रतिदिन 25 हजार किलोग्राम सीएनजी सप्लाई की है। शहर में 40 हजार से अधिक सीएनजी वाहन हैं। करीब 10 हजार से अधिक सीएनजी वाहन प्रभावित होंगे। सिकंदरा व अन्य क्षेत्रों में सीएनजी पंप खुले रहेंगे।
यहां बंद रहेगी पीएनजी सप्लाई
ताजनगरी फेस-वन, फेस-दो के अलावा वैभव नगर, शंकर ग्रीन, तोरा चौकी क्षेत्र, कलाल खेड़िया, पार्श्वनाथ पंचवटी, एडीए हाईट्स, पुष्पांजलि क्लाउड वैली, गुलमोहर डायनामिक, फतेहाबाद रोड, आरके पुरम, गनपति वर्ल्ड, शमसाबाद रोड, मारुति फोरेस्ट, इंन्दिरा पुरम, कोलक्खा, कावेरी विहार, नालंदा टाउन, निति बाग, नेहरू एंकलेव, मारति सिटी, रोहता, डायमंड सिटी, हंस गोपेश्वर धाम, इटौरा, नैनाना जाट, न्यू सुरक्षा विहार, डिफेंस एस्टेट, मधु नगर, चावली, बरौली अहीर, कृष्णा टाउन, जयपुरिया सनराइज, ईदगाह व आस-पास क्षेत्रों में पीएनजी सप्लाई बंद रहेगी।
Comments are closed.