राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद सांसद संजय सेठ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने कहा है कि यह लोकतंत्र, लोकतंत्र के मंदिर, लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार और वोट देकर चुनने वाली जनता इन सबका अपमान है। इन सब के लिए यह शर्मनाक बात है।
सांसद संजय सेठ ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार के मंत्रियों का यह कृत्य बताता है कि झारखंड के मंत्री किस कदर व्याभिचार में डूबे हुए हैं। सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्री जी इन्हीं सब चीजों में व्यस्त हैं तो राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्या सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता को सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगनी चाहिए। नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। सांसद ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से गुहार लगाई है कि ऐसे नैतिकता विहीन और व्यभिचारी मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। उनकी सदस्यता समाप्त कर,
आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाए। ऐसे लोग किस मुंह से आम जनता के सामने नैतिकता की बातें करते हैं, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालेबाजों से घिरे राज्य झारखंड, अब व्याभिचारियों के बीच में फंस चुका है।यह बेहद दुखद है।इधर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कहा गया है कि सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है,
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है जिसके विरुद्ध मैंने एफआईआर दर्ज करवा दिया है, जल्द ही इस मामले में पुलिस जाँच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करूंगा, सत्यमेव जयते!
वहीं राज्य भर में कांग्रेस खेमे में खलबली मची है,मामले की सूचना बीती रात ही कांग्रेस के आलाकमान को दिए जाने की बात बताई जा रही है।जिससे माना जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर गाज गिरना तय है।
Comments are closed.