सपा से रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिकाध्यक्ष के लिये किया नामांकन

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

बांदा। सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी विदित की पत्नी रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिका अध्यक्ष पद के लिये रविवार को सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पहला सेट दाखिल कर दिया। उनके साथ इस अवसर पर विधायक विशम्भर सिंह यादव सहित सपा नेताओं की भारी भीड़ रही।आपको बता दें कि सपा नें पहले इस सीट से पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी गीता साहू को टिकट की अधिकृत घोषणा की थी। जिस दिन उन्होंने नामांकन दाखिल किया उसी रात उनका टिकट कट जाने एवं रुचि त्रिपाठी को टिकट मिल जाने की अधिकृत खबर फेस बुक पर वायरल होनें लगी।

मोहन साहू की खुशियाँ मातम में बदली और वह पार्टी अध्यक्ष से मिलने लखनऊ कूच कर गये।सपा के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो रुचि त्रिपाठी कल सोमवार को नामांकन अधिकारी को अपना दूसरा नामांकन सेट भी दाखिल करेंगी। इधर सपा नेता सुरेन्द्र मिश्रा नें पार्टी से फिलहाल बगावत का रुख अपनाते हुये अपनी पत्नी प्रतिभा का पालिकाध्यक्ष पद पर नामांकन करा दिया। फिलहाल रुचि त्रिपाठी समाजवादी जनों में प्रत्याशिता के रूप में सर्वाधिक रुचिकर मानी जा रहीं हैं। कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं में उत्साह जमकर हिलोरें सा ले रहा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More