वाराणसी। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें घटना के बाद होटल के कमरे का दरवाजा खोलने का दृश्य है। दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।
फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आईं भोजपुरी अभिनेत्री की सारनाथ स्थित एक होटल में लाश मिली थी। 25 मार्च की रात आकांक्षा किसी पार्टी से देर रात वापस अपने होटल लौटी थीं। 25 मार्च को होटल के कमरे में उनका शव मिला। भोजपुरी अभिनेत्री की आत्महत्या के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, वहीं आकांक्षा की मां भोजपुरी सिंगर पर बेटी की हत्या का आरोप लगा रही हैं। अब रोजाना घटना से जुड़े वीडियो सामने आ रहे हैं।
ताजा वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज है। इसमें होटल के कर्मचारी दूसरी चाबी के जरिये कमरे का दरवाजा खोलते दिखाई दे रहे हैं। कई चाबी बदलने के बाद 26 मार्च को सुबह 10:40 बजे कमरे का दरवाजा खुलता है तो सबसे पहले एक महिला अंदर प्रवेश करते दिख रही है। कमरे के अंदर अंदर का दृश्य देख सभी अवाक रह जाते हैं।
Comments are closed.