एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी

बांदा/ हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजनगर निवासी महिला रामानंदी (50) पत्नी स्वर्गीय मंगल की बीती रात को बड़े बेटे राम बाबू से किसी बात का विवाद हो गया। रामबाबू ने अपने मां के सर पर डंडे से हमला कर मरणासन्न कर दिया।

घटना के समय रामबाबू ने अपने छोटे भाई श्याम बाबू को कमरे के अंदर बंद कर घटना को अंजाम दिया । छोटे भाई ने सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और गंभीर अवस्था में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

डॉक्टर विपिन शर्मा ने गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मोहल्ले वासियों के मुताबिक उसका बड़ा बेटा शराब के नशे में था। सीओ नरैनी नितिन कुमार के अनुसार रामबाबू मानसिक रूप से बीमार है जिसकी वजह से उसने पीट–पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।

शराब की दुकान हटाने रहवासियों ने 2 घंटे तक किया प्रदर्शन

धूम धाम से मनाया गया पांच कुंड का विशाल यज्ञ।

ज्वारा विसर्जन एंव सांगो के प्रदर्शन के साथ चैत्र नवरात्र खत्म

शिवहर में रेल जमीन पर चलेगी ना कि कागज पर– विधायक चेतन आनंद

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More