यूपी को प्रिये है पक्षी सारस जैसे योगी का गोलू, जल्द ही पता लगाए सरकार- अखिलेश यादव
राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़
रिपोर्ट
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सारस पक्षी को लेकर आंदोलन की धमकी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा अमेठी से जबरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर में छोड़ा गया बहुचर्चित पक्षी सारस अब लापता है।
उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी के प्रति ऐसी लापरवाही गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजें नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी प्रेमी आंदोलन करेंगे। मालूम हो कि बुधवार को अमेठी निवासी आरिफ से वन विभाग द्वारा सारस पक्षी छीने जाने पर सपा अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि वह पक्षी को देखने आरिफ के घर चले गए इसलिए वन विभाग वाले पक्षी को कैद कर ले गए।
मुख्यमंत्री जी चाहें तो लापता सारस का कोई नामकरण भी कर दें लेकिन उसे ढूँढकर उसकी जान ज़रूर बचाएं।
वो सारस भी पूरे उप्र को वैसे ही प्रिय है, जैसे मुख्यमंत्री जी को गोलू।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 23, 2023
Comments are closed.