नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के टेकुआटार डीह टोला में दो पक्षों में मारपीट हो गई। चाकू लगने से घायल युवक की सीएचसी में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।इस गांव में 15 दिनों से एक व्यक्ति अपनी जमीन में मकान बनवा रहा थे। शनिवार को तीन बजे पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। चाकू लगने से घायल युवक की सीएचसी रामकोला में ले जया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतक के बेटे के तहरीर पर सात नामजद तथा छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार डीह टोला निवासी लल्लन गोंड (45) अपने घर का 15 दिन से निर्माण कार्य करा रहे थे। साथ में उनकी पत्नी राबड़ी, बेटा सोनू साथ में रहकर काम में सहयोग करा रहे थे। बगल के रहने वाले लक्ष्मण मद्धेशिया से भूमि के लिए विवाद हो गया।
इसमें लक्ष्मण मद्धेशिया, लिसन, विशाल, पंकज, गौरीशंकर, बबलू, बुद्धू राजमंगल के अलावा छह महिलाओं ने निर्माण करा रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान किसी ने लल्लन गोंड के सीने में चाकू घोंप दिया। उनकी पत्नी और बेटे भी घायल हो गए।सभी को एंबुलेंस से रामकोला सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
वहां चिकित्सकों ने लल्लन गोंड को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, एएसपी रितेश कुमार सिंह सीएचसी रामकोला पहुंचे। मृतक की पत्नी घायल राबड़ी और उनके बेटे सोनू से जानकारी ली। जहां सोनू की तहरीर पर लक्ष्मण मद्धेशिया, विशाल मद्धेशिया, पंकज, गौरीशंकर, बबलू, बुद्धू, राजमंगल, विसन सहित सात व्यक्तियों पर नामजद व छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ हत्या का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।इस बारे में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें शामिल मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Comments are closed.