होली मिलन में फाग गीतों पर झूमे भाजपा कार्यकर्त्ता

जम कर उड़े अबीर-गुलाल

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

Report-सुमित सिंह

शिवहर /सीतामढ़ी :- भाजपा के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर -गुलाल इस जानकारी से अवगत करा दिया जाए कि जिला इकाई भाजपा कार्यालय मे सोमवार के दिन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडे की अध्यक्षता में वही बता दिया जाए समारोह मे मंच का संचालन आरजे अशोक अलबेला ने किया फागुन के गीत गाकर इस समारोह का शुरुआत किया गया।

वही समारोह मे शिवहर लोकसभा संयोजक पूर्व विधायक प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य ठाकुर रत्नाकर राणा ने होली कि बधाई देते हुए कहा होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगों का त्योहार है, यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है।

वही समारोह मे उपस्थित रहे रामकृपाल शर्मा ,जिला मंत्री डॉ नूतन माला सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनिता चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,रामबाबू गुप्ता,नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष बजरंगी सिंह एवं राधाकांत गुप्ता, युवा नेता तिवारी सहित अन्य सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More