हर बूथ मजबूत हो यह हमारा लक्ष्य – विधायक

बूथ सशक्तिकरण में अपना योगदान दे कार्यकर्ता - जिलाध्यक्ष,नगर पंचायत के संस्कार मंडप में आयोजित हुआ मेहदावल विधानसभा भाजपा कार्यशाला

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

मेहदावल/संतकबीरनगर । कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहा है। स्थानीय निकाय चुनाव निकट है। 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने वाला है ऐसे में कार्यकर्ता यह लक्ष्य निर्धारित करें कि हमारा हर बूथ मजबूत हो यही हम सभी का लक्ष्य हो।
उक्त बातें मेहदावल नगर पंचायत के संस्कार मंडप में मेहदावल विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नया इतिहास लिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो रहा है। विकास की नई इबारत उत्तर प्रदेश सरकार लिख रही है। यह देश और प्रदेश की पहली सरकार है जिसकी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता सम्मान का पात्र है उसके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हमारा लक्ष्य हर बूथ को मजबूत करने का होना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण मैं कार्यकर्ता अपना योगदान दें। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की फौज खड़ा करने के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करें। जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं उन्हें सक्रिय करें। स्थानीय निकाय लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व हर विधानसभा के भूतों के सशक्तिकरण व मजबूती के लिए जो निर्देश जारी किया है उसका पालन जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ता संकल्पित हो समय बाधित हो तथा समर्पित हो। इस दौरान भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष हरि शंकर निषाद ,पूर्वी मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, सेत भान राय ,देवेंद्र बहादुर सिंह ,आशीष सिंह ,शक्ति मणि त्रिपाठी, महेश पांडे, दीपक शुक्ला, प्रशांत मिश्रा ,सुभाष पांडे, प्रेमचंद त्रिपाठी, निरंजन, रामाधीन सिंह ,राजेंद्र निषाद, डॉ मुरारी लाल प्रजापति, शिवाजी शुक्ला ,बाल रूप कनौजिया,समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More