केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर किया है कटाक्ष

बिहार में उधार के तेल से खुद के दीये को रोशन कर रहे नीतीश कुमार: गिरिराज सिंह

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट सुमित सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटे हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो बिहार में उधार के तेल से खुद के दीए को रोशन कर रहे हैं, वो क्या भारत को नया दिन दिखाएंगे। नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता की कोशिश पर कटाक्ष करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इनके शासन से राज्य (बिहार) उबर नहीं पाया है। ये प्रधानमंत्री के लिए एकजुटता की तलाश कर रहे हैं।
बता दे की बीजेपी-नीतीश गठबंधन सरकार के दौरान गिरिराज सिंह बिहार में मंत्री रह चुके हैं

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर पिछले 17 सालों के दौरान बिहार में विकास नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 17 साल में बिहार का विकास नहीं हुआ है। नीतीश कुमार एक महीने से समाधान ढूंढ रहे हैं। मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर नीतीश कुमार की ओर से दिए गए भाषण के वीडियो के अंश को शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, बिहार में उधार के तेल से खुद के दीये को रोशन कर रहे हैं, वो क्या भारत को नया दिन दिखाएगा। 17 साल बिहार का विकास नहीं हुआ और नीतीश एक महीने से समाधान ढूंढ रहे हैं। इनके शासन से राज्य उबर नहीं पाया है और प्रधानमंत्री के लिए एकजुटता की तलाश कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के मन में प्रधानमंत्री बनने के लिए लड्डू फूट रहे हैं। जो नीतीश कुमार 17 साल में बिहार में विकास नहीं कर पाए। जो नीतीश कुमार कभी अपनी राजनैतिक विश्वसनीयता नहीं बना पाए, वो नीतीश कुमार आज देश में विपक्षी एकता की कवायद कर रहे हैं। ये विपक्षी एकता नहीं है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More