बरेली: शादी में तंदूर की ठंडी रोटी अच्छी नहीं लगी दूल्हे के भाई को फिर खाई हवालात की गरम रोटी

Rj news

बरेली :शादी के खाने में ठंडी तंदूरी रोटी मिलने से दूल्हे के भाई का पारा गरम हो गया| और उसने शादी में बवाल मचा दिया|

नतीजतन न रोटी मिली ना भाई को दुल्हन मिली |उल्टी मिली एक रात की हवालात दहेज में दूल्हे और उसके पिता को |

आखिर 24 घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो सका, जिसके बाद वर पक्ष को लड़की की शादी का सारा खर्चा देकर जान बचानी पड़ी|

और बारात बिना बहू के वापस लौट गई| यह वाक्य बहेड़ी के ग्राम जाम खजूर का है| शुक्रवार को रामपुर के बिलासपुर से बारात आई थी| बाराती खाना खा रहे थे, इसी बीच में दूल्हे के भाई को गरम रोटी की याद आई |

और उसने रोटी की फरमाइश की| खाना खिलाने वालों ने थोड़ा समय रुकने के लिए कहा|

जिससे नाराज होकर वह गालियां देने लगा| दूल्हे को यह बात पता लगने पर वह भी आग बबूला हो गया |

और उल्टी-सीधी गालियां देने लगा| कुछ सभ्य लोगों ने मामला शांत कराना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली|

मामला बढ़ता देख लड़की पक्ष ने पुलिस बुला ली |हालात देख दुल्हन पक्ष ने शादी से ही इंकार कर दिया |

उसके बाद पुलिस दूल्हा उसके पिता को थाने ले आई| दुल्हन के भाई ने दूल्हे पर कार मांगने का आरोप लगा दिया| और कहा रोटी का बहाना लेकर दहेज के कारण विवाद खड़ा किया गया है|

दूल्हा और उसके पिता को थाने में 24 घंटे बीतने के बाद कुछ लोगों ने समझौता करा दिया| समझौते में शादी का सारा खर्च लड़का पक्ष को देना पड़ा |और लड़की वालों ने सारा कपड़ा और जेवर वापस कर दिया|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More