पूर्व सांसद के बयान: अखिलेश यादव हिंदुओं को लड़ाने की रच रहे हैं साजिश

Rj news

भाजपा के पूर्व सांसद और रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रामविलास वेदांती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को आपस में लड़ाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत आतंकवादियों ने अखिलेश यादव को खरीद लिया है। रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद पर भी बोले कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है। इसके लिए भी आतंकवादियों द्वारा फंडिंग की गई है।
मड़िया महादेव मंदिर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद बोले कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में विफल होने के बाद अखिलेश, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, चिदंबरम, कपिल सिब्बल, केजरीवाल, संजय सिंह ने एक मीटिंग कर हिंदुओं को आपस में लड़ाने के लिए धार्मिक आस्था को समाप्त करने की साजिश रची। रामचरितमानस और गोस्वामी तुलसीदास पर कीचड़ उछालने में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू विरोधी गिरोह का हाथ है, इस गिरोह में सपा, बसपा, कांग्रेस व आप के लोग शामिल हैं।
वेदांती बोले कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को अब लखनऊ में नहीं बल्कि, तिहाड़ या नैनी जेल में होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मड़िया मंदिर के सौंदर्यीकरण की भी मांग की। कहा कि वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More