बरेली :महिला से तमंचा दिखाकर किया दुष्कर्म

RJ news

बरेली :एक महिला से तमंचे के जोर पर दुष्कर्म किया गया है| महिला द्वारा बताया गया कि 17 जनवरी को वह अपने घर पर अकेली थी, उसी समय उसके पति का झोलाछाप डॉक्टर घर में घुस आया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया| विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की| महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके मुंह में नशीली दवा की एक शीशी उड़ेल दी |और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया| महिला को ऐसा महसूस हुआ कि उसको जहर पिला दिया गया है |वह दरवाजे पर बेहोश होकर गिर गई| मोहल्ले वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया| सूचना पर 112 पुलिस पहुंची और पुलिस ने घटना की जानकारी ली |दो दिन बाद महिला की तबीयत सही होने के बाद उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी| एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने आरोपी झोलाछाप फिरोज पुत्र बड़े लाला निवासी वार्ड नंबर 3 निकट केजीएन शादी हाल निजावत खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर
कार्रवाई शुरू कर दी है|

आर के शर्मा राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ बरेली

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More