तहसील बार चुनाव के लिए 22 नामांकन पत्र दाखिल

Rj news

 Report~सौरभ कुमार

रामनगर बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के संपन्न हो रहे वार्षिक चुनाव में आज नामांकन के दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 22 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।चुनाव अधिकारी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राकेश कांत मिश्रा के अनुसार आज शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए जगदंबा सिंह व अनिल कुमार दीक्षित महामंत्री के लिए अशोक कुमार उपाध्याय व लव कुमार पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष प्रथम के लिए जय प्रकाश अवस्थी उपाध्यक्ष द्वितीय अवनीश कुमार मिश्र उपाध्यक्ष तृतीय के लिए उत्तम सिंह संयुक्त मंत्री प्रशासन पद हेतु कमलापति तिवारी संयुक्त मंत्री पुस्तकालय अमर सिंह संयुक्त मंत्री प्रवक्ता नील मणि त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष पद पर योगेंद्र कुमार अवस्थी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी क्रम में सदस्य गवर्निंग काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य पद हेतु रामशरण यादव सुशील कुमार पुनीत कुमार वर्मा पवन कुमार श्रीवास्तव व कनिष्ठ सदस्य पद के लिए विनोद कुमार यादव मेहंदी अब्बास अरविंद कुमार तिवारी अरुण कुमार श्रीवास्तव लक्ष्मी नारायण यादव चंदन मणि तिवारी ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार अध्यक्ष व महामंत्री पद को छोड़कर शेष सभी पदों पर एकल नामांकन होने के चलते इन सभी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। तथा अध्यक्ष व महामंत्री पदों के लिए सीधा मुकाबला होगा। सहायक चुनाव अधिकारी गौरी शंकर तिवारी मानिकचंद यादव राम कुमार सोनी व सुनील कुमार सिंह चुनाव संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More