बरेली: दहेज में कार न देने पर लड़के के पिता ने रिश्ता तोड़ा

RJ news

बरेली :थाना बहेड़ी से प्राप्त समाचार के अनुसार दहेज में अल्टो गाड़ी की मांग पूरी न करने पर लड़का पक्ष ने रिश्ता ही तोड़ दिया| लड़की पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी |और पुलिस ने वर पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| बहेड़ी थाने के ग्राम ग्वारी के रहने वाले हरनाम सिंह ने बताया कि, उन्होंने अपनी लड़की का रिश्ता फतेहगंज पश्चिमी थाने के कुर तरा ग्राम निवासी युवक से 5 माह पूर्व किया था| रिश्ता तय करते समय लड़के पक्ष को ₹400000 नगद सोने की चेन ,अंगूठी कपड़े ,फल ,मिठाई, मेवा आदि दिए थे |दोनों पक्ष की सहमति से शादी की तारीख 17 फरवरी तय हो गई |लड़की के पिता ने बताया कि शादी की तारीख नजदीक आने पर वर पक्ष के लोग शादी में आल्टो कार की मांग करने लगे |लड़की के पिता ने कार देने में असमर्थता जताई ,तो उन लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया| और कहा गाड़ी नहीं दोगे तो शादी भी नहीं होगी| पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर राकेश उर्फ विपिन, शांति पाल ,लड़के की मां, राजेश निवासी थाना फतेहगंज पश्चिमी में मुकदमा दर्ज कर लिया
है|

आर के शर्मा राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ बरेली

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More