डीएम ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया

डीएम ने शहीद उद्यान पार्क मे काकोरी शहीद सप्ताह का फीता काट कर एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया

RJ news

शाहजहाँपुर / जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने शहीद उद्यान पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काकोरी शहीद सप्ताह का फीता काट कर एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। काकोरी शहीद सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर शहीदों को स्मरण करते हुये उन्हे भावपूर्ण श्रंद्धाजलि दी जायेगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहीद उद्यान पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने भारत की आजादी में अपना वलिदान देने वाले महान शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर मंथन आर्टस ग्रुप द्वारा प्रणाम काकोरी नाटक का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राम सेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More