अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये . घायलों को नगर के सरकारी अस्प्ताल में कराया गया भर्ती।

RJ news

फोटो 02,03- सरकारी अस्पताल में भर्ती घायल।

बीसलपुर:- अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीठेर निवासी अखिलेश पुत्र छेदालाल गांव में होने वाले पूजा के कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुआ था। वह पूजा के कार्यक्रम की तैयारी पूरी करने के बाद अपने घर खाना खाने जा रहा था। वह जैसे ही गांव में पंजाब सिंध बैंक के सामने रोड क्रॉस कर रहा था वैसे ही तेज गति से आ रही चार पहिया इको ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक रोड पर गिर कर गंभीर घायल हो गया।

Three people injured in separate road accidents Three people injured in separate road accidents

घायल को राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस से बीसलपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल टक्कर मारने के बाद इको चालक ईको को लेकर मौके से फरार हो गया। इसके अलावा मोहल्ला ग्यासपुर निवासी फईम व एजाज दोनों भाई खेड़ा नबादा से बंड़ा बाइक द्वारा जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रही बाइक से सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गये। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More