समस्तीपुर में जमीन विवाद ) में सगी चाची ने एक युवती को जिंदा जला दिया है. युवती की हालत गंभीर बनी हुई हैसमस्तीपुर. बिहार से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां 15 इंच जमीन को लेकर हुए विवाद में सगी चाची ने ने भतीजी को जिंदा जला दिया. लड़की को गंभीर हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है.
मामला समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र उदयपुर का है. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर पंचायत हुई थी और पंचायत के बाद लड़की के पिता सिंघेश्वर राम काम करने के लिए चले गए थे. इस दौरान घर में लड़की अकेली थी.
Comments are closed.