योगी सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया

*चेयरमैन ने पम्प रूम एवं नगर में बनी तीन सड़को का किया लोकार्पण** *पीएम आवास योजना से दो हजार गरीब परिवारो को छत दी* *सड़को का जाल बिछाया * *गंदगी का लग रहता था अम्बार, जनता बोली अनुपम शुक्ला बार बार*

Rj news

खुटार(शाहजहांपुर)

शनिवार को नगर पंचायत खुटार के लोकप्रिय चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने मोहल्ला नारायनपुर में बने इंटरलॉक रोड का लोकार्पण किया उसके बाद मोहल्ला पूर्वी गढी में बनी दो इंटरलॉक सड़को का लोकार्पण किया और बहुत समय से खराब पड़े पंप रूम का बटन दबाकर शुभारंभ किया।चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने बताया कि अब नगर जनता को और भी आराम मिलेगी क्योंकि अब नगर में दो पानी के लिए पंप हैं।जिससे कि अब पानी की टंकी जल्दी भर जाएगी।और अधिक से अधिक पानी की सप्लाई नगर में की जा सकेगी।इस दौरान साथ में सभासद आशीष मिश्रा, सभासद पुत्र मिलन मिश्रा, महेंद्र शुक्ला ,ओम प्रकाश शुक्ला ,पुरुषोत्तम मिश्रा, अनिल अग्निहोत्री अर्चित बाजपाई,सुधांशु मिश्रा, विमल राठौर ,रामपाल कश्यप ,सरोज मिश्रा ,अवधेश मिश्रा ,मिथुन कश्यप, पवन राठौर, रामसेवक गुप्ता, रोहित राठौर, वीरेंद्र ,नंदकिशोर वर्मा, संतोष वर्मा, दीपक शर्मा, अंकित मिश्रा ,अवनीश राठौर ,आदि तमाम लोग मौजूद रहे!

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More