बीसलपुर:- आज कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर हजारों श्रद्धालुओं ने देवहा नदी, चौबारी रामगंगा में डुबकी लगाकर मन्नतें मांगीं। चंद्रगृहण की वजह से काफी संख्या में लोगों ने एक दिन पहले ही गंगा स्नान और देव दीपावली मना ली थी लेकिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आज स्नान किया।
बीसलपुर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर हजारों श्रद्धालुओं ने देवहा नदी, कटना नदी, राम गंगा में डुबकी लगाकर परिवार की सुख शांति के लिए मन्नतें मांगी व प्रसाद चढ़ाकर गंगा में दीप जलाकर छोड़े। तमाम मंदिरों में देव दीपावली मनाई गई। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर मंदिरों को रोशन किया। भगवान शिव और माता पार्वती का भ्ंगार किया गया। चंदगृहण का सूतक लगने की वजह से सुबह से मंदिरों के कपाट बंद रहे। मंदिर खुलने के बाद ही श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
Comments are closed.