30 October 2018, आज का राशिफल

0 355
मेष: आज आप कुछ नया काम कर शुरू कर सकते हैं। मन में पॉजिटिव विचार आएंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज यात्रा पर जा सकते हैं।
पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे। पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
आज का दिन ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी।अपनी सेहत का ख्याल रखें। आपको कोल्ड हो सकती है। बच्चों को कोल्ड से बचाए रखें।
वृषभ: आज आपको तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा। आप अपनी लव लाइफ के बारे में सोच-विचार करेंगे। आप अपने पुराने फैसले को लेकर एक बार फिर से विचार करेंगे कि वह गलत था या सही। लव लाइफ ठीक रहेगी।
ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाद से दूर रहें। किसी के सात मनमुटाव हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें। आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोई छोटी परेशानी हो सकती है। मन पर काबू रखें।
मिथुन: आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ बाहर खाने के लिए जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा होगा। आपको पार्टनर की मदद मिलेगी। पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौका भी मिलेगा। आज आप सोच-समझकर मजाक करें।
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी इनकम बढ़ेगी, इसके साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। फिजूलखर्ची करने से बचें। आज किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। पुराने रोग ठीक हो सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें।
कर्क: आज सगे-सम्बंधियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में आ रही अड़चने दूर होगी। पिता के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। आज आप फ्लर्ट करने से बचें। पार्टनर के साथ प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। माता-पिता से प्रेमी की मुलाकात सुखद रहेगी।
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके खर्च बढ़ेंगे। आप बस फिजूलखर्ची से बचें। सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें।
बाहर के तले-भुने खाने से आपको पेट में प्रॉब्लम हो सकती है। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। तबीयत ठीक रहेगी।
सिंह: आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ रहा है। आपको विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। महिला मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा।
जो लोग प्रेमी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। आज प्रेमी आपका प्रपोजल स्वीकार कर सकता है। जल्दबाजी ना दिखाएं।
नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं।
आपकी तबीयत ठीक रहेगी। आप बस संतान पक्ष का ख्याल रखें। माता की सेहत में सुधार आएगा।
कन्या: आज आपके सरकारी काम पूरे होंगे। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। घर पर मेहमान आ सकते हैं। आज आप प्रेमी का दिल खोलकर स्वागत करेंगे। आप उनके लिए खूब सारे गिफ्ट्स खरीदेंगे। पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलने के योग हैं। पिता का लाभ मिलेगा।
बुजुर्गों को परेशानी हो सकती है। उनके जोड़ों में दर्द होने से परेशानी बढ़ सकती है। आप बड़ों का सहयोग करें।
तुला: आज लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है। नया काम शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष का सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज पार्टनर की भावनाओं को समझें। उनके साथ सोच-समझकर मजाक करें। वरना आपकी लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।
ऑफिस में काम अधिक रहेगा। आपके धन में रुकावट आ सकती है। आज आप कारोबार के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। लाभ के संकेत हैं। आज आपको पेट संबंधित परेशानी हो सकती है। आप तला भुला ना खाएं। वरना आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।
वृश्चिक: जो लोग नया काम शुरू करने के सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन लाभकारी नहीं रहेगा। सरकारी कार्य में बाधा आ सकती है। आर्थिक तंगी रहेगी।
आज आपको लव लाइफ से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज गर्लफ्रेंड के साथ मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी के साथ बहस ना करें। आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
माता की सेहत का ख्याल रखें। गले में परेशानी हो सकती है। धूल-मिट्टी के कार्य से परहेज करें। मानसिक तनाव नहीं रहेगा।
धनु: आज आपका दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। सरकारी कार्य सफल होंगे। धन लाभ मिलने की संभावना है। विचारों में परिवर्तन आ सकता है। वाद-विवाद से बचें।
पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा। पार्टनर के साथ शोपिंग पर जा सकते हैं। घर में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
आपको रोजगार मिल सकता है। ऑफिस में मेहनत करेंगे। इससे अधिकारी वर्ग आपसे खुश होंगे। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। दिन अच्छा होगा। आज आपके घुटनों के दर्द हो सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। पानी से बचकर रहें। गाड़ी धीरे चलाएं।
मकर: आज आपको प्रॉपर्टी संबंधित कार्य से लाभ मिलेगा। घर में मनोरंजन और आनंद का वातावरण बना रहेगा। कानूनी परेशानी से आपको राहत मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में महिला मित्र से करीबी बढ़ सकती है। आज आपकी लव लाइफ शुरू हो सकती है। अपने आप पर धैर्य रखें और ऑफिस में रोमांस करने से बचें।
कारोबार में सावधानी बरतने का दिन है। आज आप बड़ी रकम निवेश ना करें। आपको विश्वासघात मिल सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
कानूनी परेशानी बढ़ने से आपका तनाव बढ़ सकता है। अपने आप पर धैर्य रखें। आप खुद पर संयम रखें। आने वाला समय आपके अनुकूल होगा।
कुंभ: आज आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कोई भी नया काम प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी। आकस्मिक खर्च का योग है।
आप संबंधों को लेकर फैसला कर सकते हैं। पार्टनर से आकस्मिक लाभ मुलाकात हो सकती है। पार्टनर का स्वभाव आपके प्रति बदल सकता है।
नौकरी में तरक्की के योग हैं। आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।
पेट से सम्बंधित परेसानी हो सकती है, सावधान रहें। काम अधिक होने से मानसिक तनाव और थकान रहेगी। आप घर पर आराम करें।
मीन: आज का दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। आपकी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
किसी पुरानी बात को लेकर प्रेमी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें और विवाद की स्थिति को खत्म करने की कोशिश करें। आज आपके द्वारा किया गया निवेश सही साबित होगा। भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आज आप जोखिम भरे निर्णय ले पाएंगे। मन में सकारात्मक विचार रखें।
मन प्रसन्न रहेगा। रोगी व्यक्ति की सेहत में सुधार आएगा। थकान हो सकती है। अनिद्रा परेशान कर सकती है। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More