18 November, 2018 आज का राशिफल

0 167
मेष: आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाकात पुराने पार्टनर से हो सकती है।
आप पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आपका धन खर्च होगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज लाभ मिलेगा। आपको अटका हुआ धन मिल सकता है।
निवेश में सावधानी बरतें। आपकी सेहत ठीक रहेगी। कोल्ड से बचकर रहें। आपको कोल्ड हो सकती है। संतान पक्ष की सेहत ठीक रहेगी।
वृषभ: आज आपका दिन शुभ होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्य सफलता से पूरे होंगे। दांपत्यजीवन में आनंद रहेगा।
आपकी लव लाइफ में बदलाव आने के योग हैं। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।
करियर में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। बीपी हाई हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन: आज आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। भौतिक सुविधाओं में खर्च बढ़ेगा। आज आपको मानसिक तनाव नहीं रहेगा। परिवार में शांति रहेगी।
आपकी पार्टनर से मुलाकात होगी। आपके संबंधों में मधुरता आएगी। आप किसी मामले को लेकर पहल कर सकते हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी।
आज का दिन बिजनेस के लिए सही साबित होगा। आपके कारोबार में नई चीजें शुरू होगी। जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप दूसरों को आकर्षित करेंगे।
कर्क: आप अनैतिक कार्य से दूरी बनाएं रखें। अपने गुस्से पर भी काबू रखें। विदेश से खुशखबरी मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे। पार्टनर की बात का विरोध सोच-समझकर करें। वरना दिक्कत आ सकती है।
करियर में आपको लाभ मिलेगा। आज जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। कारोबार में सफलता मिलेगी। स्किन के रोग होने की संभावना है। आप तला-भुना खाने से परहेज करें। धूप से भी बचें।
सिंह: आज दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। परिजनों के साथ भी मस्ती करेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी। वाणी पर संयम रखें।
पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज के दिन आपको रोमांस करने का मौका मिलेगा। किसी से आपकी मुलाकात हो सकती है और वह आपका जीवनसाथी बन सकता है।
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आने वाले समय में लाभ मिलेगा। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आएगा। आप व्यायाम करना शुरू कर दें।
कन्या: आज आपको कार्य में सफलता मिलने में देरी हो सकती है। आप माता-पिता का सम्मान करें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज का दिन पति-पत्नी के लिए अच्छा होगा। आज आप संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप ज्यादा समय तक चलेगी।
आपको नौकरी मिल सकती है। जो लोग अपना नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय ठीक है। आज दोस्तों के साथ कुछ पैसा खर्च करेंगे। काम में व्यस्त होने से मानसिक तनाव हो सकता है। मन में भय रहेगा। दिमाग को शांत रखने के लिए योग करें।
तुला: आज लेखन कार्यों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके संबंधों में दरार भी आ सकती है। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय आपके अनुकूल है। आज आप पूंजी निवेश कर सकते हैं। नौकरी पेशा वालों को सावधान रहना होगा। आपको गले में दिक्कत हो सकती है। आप अपनी बीमारी का इलाज कराएं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
वृश्चिक: आज आपकी आर्थिक योजन सफल होगी। विचारों में परिवर्तन आएगा। नया काम शुरू कर पाएंगे। माता का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए ठीक रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।
आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन आपको सावधान रहना होगा। आपको नुकसान भी हो सकता है। परेशानी कम होगी। सेहत का ख्याल रखें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए।
धनु: परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात अच्छी रहेगी। घर की साज-सजावट में धन खर्च होगा।
पार्टनर से आपको खूब प्यार मिलेगा। पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा। आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अटके काम पूरे होंगे।
आज आपके रूका हुआ काम आसानी से पूरा होगा। जिन लोगों को लोन लेने में दिक्कत आ रही है उनको लोन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घुटनों में दिक्कत आ सकती है। पुराने रोग से राहत मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।
मकर: आज आपको किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुची बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी।
आपको शादी का प्रपोजल मिल सकता है। पार्टनर के लिए वक्त ना निकालने पर आपको पार्टनर की ओर से बुरी प्रतिक्रिया मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है।
आज आप जो काम कर रहे है उसी को ध्यान से करते रहिए। आपको लाभ मिलेगा। आज आप गरीबों की मदद करेंगे। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको पीठ मे दर्द हो सकता है। आप आराम करें और भारी वजन उठाने से बचें।
कुंभ: आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नकरात्मक विचारों से दूर रहें। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। परिवार में शांति रहेगी। आज पार्टनर से मुलाकात होगी लेकिन बाहर घूमने का प्लान नहीं बन पाएगा। अगर किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है।
नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। कारोबार में बड़ा फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। सिर दर्द की शिकायत रहेगी। आप योग करना शुरू करें। लाभ होगा।
मीन: आज आपको विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी।
पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा।नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आज आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
आज ऑफिस में काम अधिक रहने से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज आपको अपनी आंखों का ख्याल रखना होगा। आंखों को आराम दें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More